Welcome to Kalawati P. G. College
श्री जयनारायण तिवारी
(प्रबन्धक)
शिक्षा जो राष्ट्र का निर्माण करती है, समूल दुखो को नाश करती है, मनुष्य को विनयशील बनती है, ऐसी शिक्षा का बेहतर केंद्र है- कलावती पी० जी० कॉलेज शिवमूर्ति नगर, शाहपुर लपटा - सुलतानपुर है| स्वप्नों का विमान लेकर विद्यार्थी यहाँ आते है और रचनाशील आध्यापकों के सहयोग से त्रिलोक गहने की क्षमता पाते है| जनपद में बलिकाओ के लिए प्रथम उच्च शिक्षा संस्थान कलावती पी० जी० कॉलेज अपनी गौरवशाली परम्परा में निरंतर वृद्धि कर रहा है|
कलावती पी० जी० कॉलेज में समय-समय पर कार्यशालाओं का आयोजन किया जाता है| विद्यालय में पुस्तकालय, वाचनालय, विशाल क्रीड़ागन, निर्बाध विदयुत आपूर्ति हेतु विद्यालय परिसर में महाकाय जनरेटर की व्यवस्था के साथ सी. सी. टी. वी. कैमरें से लैस है| कलावती पी० जी० कॉलेज का मुख्य भाग कादीपुर - सुलतानपुर रोड स्थित शिवमूर्ति नगर,(शाहपुर लपटा) में स्थित है|
शिक्षा को रोजगारपरक बनाने के लिए डिप्लोमा कोर्सेस के अन्तर्गत बी. एड., बी. टी. सी., तथा अन्य कोर्सेस संचालित किया जाता है| इन पाठ्यक्रमो के संचालन ने इसकी भव्यता दोगुना कर दिया है|
कलावती पी० जी० कॉलेज शिवमूर्ति नगर, शाहपुर लपटा - सुलतानपुर अपने संस्थापक श्री जय नारायण तिवारी के शिक्षा उद्देश्यों को सार्थक करने में निरंतर गतिमान है| यह विद्यालय श्री जय नारायण तिवारी(संस्थापक) की धर्मपत्नी श्रीमती कलावती देवी के नाम से जाना जाता है| आज इस संस्थान में इंटर कॉलेज, के साथ बी. ए. , एम. ए. , बी. टी. सी. , बी. एड. इत्यादि कोर्सेज संचालित किये जाते है| |
 |
|
|