![]() |
This is a placeholder of 3D Flash Slider. Feel free to put in any alternative content here.
![]() |
प्रवेश के लिए आवेदन-पत्र(फार्म) कार्यालय से निर्धारित शुल्क देकर प्राप्त किये जा सकते है। |
![]() |
प्रवेश के इच्छुक सभी छात्रा विद्यालय में उपस्थित होकर शुल्क काउन्टर पर अपेक्षित शुल्क जमा करेगे। जिस पाठ्य विषय में प्रवेश किया गया है, उसके विषय-प्रभारी को रसीद दिखाकर छात्रा अपना नाम व्याख्यान पंजिका में अंकित करायेगे। |
![]() |
विद्यालय के किसी शैक्षणिक विभाग में प्रवेश के अभ्यर्थी छात्रा अपने आवेदन-पत्र के साथ पूर्व विद्यालय के प्रधानाचार्य से प्राप्त आचरण सम्बन्धी प्रमाण-पत्र, स्थानान्तरण प्रमाण-पत्र तथा पूर्व की उत्तीर्ण कक्षा का अंक पत्र भी जमा करेगे। |
![]() |
प्राचार्य स्वविवेक से किसी भी छात्रा के लिए प्रवेश निषिद्ध कर सकते है। विद्यालय के पास यह अधिकार सदा सुरक्षित रहेगा, कि वह बिना कारण बताते हुए किसी छात्रा को प्रवेश न दें। विद्यालय प्रवेश के नियमो में आवश्यक परिवर्तन करने के लिए स्वतन्त्र है। |
![]() |
परीक्षा में अनुचित साधन प्रयोग के अपराध में दण्डित, भारतीय दण्ड प्रकिया के अन्तर्गत विचाराधीन छात्रा का प्रवेश न हो सकेगा। |
![]() |
प्रवेश सदैव, शासन के निर्देशानुसार होगा। |
विशेष निर्देश | |
![]() |
प्रत्येक छात्रा अपना परीक्षा फार्म भरकर प्रवेश की रसीद लगाकर प्रवेश के साथ की कार्यालय में ही जमा करेगे। परीक्षा फार्म जमा करने की प्राप्ति रसीद अवश्य ले लें। प्रवेश फार्म पर पिता/संरक्षक का मूल हस्ताक्षर होना आवश्यक है। |
![]() |
छात्रा छात्रवृत्ति का फार्म सहायक लेखाकार कार्यालय से लेकर भरकर जमा कर दें। |
![]() |
प्रवेश के समय ही छात्रवृत्ति फार्म भरकर देना है। यदि समय से फार्म भरकर कार्यालय को नही प्राप्त होता है। तो इसके लिए छात्रा स्वत: जिम्मेदार होंगे। |
![]() |
परीक्षा फार्म समय से भरकर देना छात्रा की स्वंय की जिम्मेदारी होगी। |